✕
मुरलीपुरा जोन: खाटू श्याम पदयात्रा मार्ग पर चला विशेष सफाई अभियान
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
वार्ड नंबर 10 में CKS अस्पताल तक QRT टीमों ने की मॉनिटरिंग, दुकानदारों को कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध दिए निर्देश।

x
जयपुर के मुरलीपुरा जोन में खाटू श्याम पदयात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए तैनात नगर निगम के कर्मचारी और कचरा पात्रों का प्रबंधन।
मुरलीपुरा जोन वार्ड नंबर 10, रोड नंबर 1 से CKS हॉस्पिटल कमर्शियल एरिया तक खाटू श्याम पदयात्रा मार्ग पर सफाई कर्मचारियों द्वारा मिशन मोड पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई। Qrt (quick response team) टीमों द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
निरीक्षण एवं प्रबंधन
- "पदयात्रा मार्ग पर साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।"
- "सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता की जांच की गई।"
- "यात्रियों की सुविधा हेतु अस्थायी डस्टबिन लगाये गए।"
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए निर्देश
अभियान के दौरान व्यापारियों से स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग की अपील की गई और कमर्शियल एरिया में कचरा फैलाने पर जुर्माने की चेतावनी दी गई। साथ ही, दुकानदारों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए।
जागरूकता एवं समझाइश
- सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समझाइश की गई।
- पद यात्रियों को अपनी-अपने घरों पर चार डस्टबिन (नीला, हरा, पीला, काला) के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
- “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।
Next Story
Related News
X

