मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में अत्यधिक जलभराव तथा मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण कई रेल सेवाओं के मार्गों में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, प्रभावित परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर–हड़पसर रेल सेवा, जो 6 जुलाई 2026 को जोधपुर से प्रस्थान कर चुकी है, अब परिवर्तित मार्ग सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड कार्ड केबिन होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी–मैसूर रेल सेवा, जो 6 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से रवाना हुई है, उसे सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड कार्ड केबिन–पुणे मार्ग से संचालित किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 06282, मदार जंक्शन–मैसूर स्पेशल रेल सेवा, जो 6 जुलाई 2026 को मदार से प्रस्थान कर चुकी है, वह भी सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड कार्ड केबिन–पुणे होकर संचालित होगी।

इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 22497, श्री गंगानगर–तिरुचिरापल्ली रेल सेवा, जो 6 जुलाई 2026 को श्री गंगानगर से प्रस्थान कर चुकी है, उसे सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड कार्ड केबिन–पुणे मार्ग से अपनी यात्रा पूरी कराई जाएगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 14805, यशवंतपुर–बाड़मेर रेल सेवा, जो 6 जुलाई 2026 को यशवंतपुर से प्रस्थान कर चुकी है, उसे परिवर्तित मार्ग दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत होकर संचालित किया जाएगा।

भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन के चलते रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए इन ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story