मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत अप्रैल 2026 से राजकीय कार्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे बेरोजगार आशार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग और उपस्थिति प्रमाण-पत्र ऑनलाइन डिजिटल ई-हस्ताक्षर के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे।

संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर की संयुक्त निदेशक नवरेखा ने बताया कि योजना में अधिक पारदर्शिता और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 से इंटर्नशिप कर रहे सभी अभ्यर्थियों के ज्वाइनिंग एवं अटेंडेंस सर्टिफिकेट संबंधित विभाग या संस्था के कार्यालयाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को अपनी राजकीय एसएसओ आईडी के माध्यम से अपलोड करने होंगे।

प्रमाण-पत्र रोजगार विभाग के ईईएमएस 2.0 पोर्टल अथवा राज ईईएमएस 2.0 मोबाइल एप पर प्रत्येक माह की समाप्ति के बाद आगामी माह की 05 तारीख तक अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएंगे। निर्धारित अवधि में उपस्थिति प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं किए जाने पर संबंधित इंटर्न को उस माह का बेरोजगारी भत्ता देय नहीं होगा।

संभागीय रोजगार कार्यालय की ओर से सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रोजगार विभाग के ईईएमएस 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण एवं मैपिंग शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों के उपस्थिति प्रमाण-पत्र समय पर ऑनलाइन डिजिटल ई-हस्ताक्षर सहित अपलोड कराना है। इससे मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत उपस्थिति प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी करना आवश्यक होगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story