जयपुर, 20 दिसंबर 2025: मोदीकेयर लिमिटेड, भारत की अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक, ने अपने विशेष रोडशो ‘अटूट बंधन, रिश्ता दिल का’ का हरियाणा–राजस्थान चरण जयपुर में भव्य समापन किया। यह यात्रा समीर के. मोदी, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, मोदीकेयर लिमिटेड के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष और यादगार बना दिया।

समीर के. मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “जयपुर भारत की विरासत, गौरव और आत्मबल का प्रतीक है। यहाँ आकर ‘अटूट बंधन, रिश्ता दिल का’ यात्रा का समापन करना मेरे लिए बेहद भावुक अनुभव है। पिछले 29 वर्षों में मोदीकेयर परिवार के साथ मिलकर हमने लाखों भारतीयों के जीवन को सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ाया है। हमारा नारा ‘घर-घर आज़ादी, हर घर आज़ादी’ केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे साझा संकल्प का प्रतीक है। हमारे सलाहकार ही मोदीकेयर की असली ताकत हैं, और उनकी मेहनत व समर्पण मुझे हर दिन प्रेरित करता है।”

यह दो दिवसीय रोडशो लगभग 280 किलोमीटर की दूरी में फैला, जिसमें रेवाड़ी, पावटा और जयपुर शामिल थे। इस दौरान हरियाणा और राजस्थान के 1700 से अधिक सलाहकारों से सीधा संवाद हुआ। रोडशो के माध्यम से मोदीकेयर ने डायरेक्ट सेलिंग उद्योग में अपने तरह की पहली पहल के तहत सफलता, विश्वास और अटूट रिश्तों का उत्सव मनाया।

राजस्थान मोदीकेयर के सबसे सशक्त बाज़ारों में से एक है। राज्य में 2 लाख से अधिक सलाहकार, 1000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स और लगातार बढ़ती भागीदारी इस कंपनी की तेजी से बढ़ती ग्रोथ को दर्शाती है। मोदीकेयर का ‘घर-घर आज़ादी’ विज़न राजस्थान में विशेष रूप से प्रभावशाली रहा है, और इस रोडशो ने इस मिशन को और मजबूती दी।

समापन समारोह के दौरान समीर के. मोदी ने कहा कि जयपुर में इस यात्रा का अंत न केवल एक इवेंट का समापन है, बल्कि यह मोदीकेयर के मिशन को पूरे भारत में फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस यात्रा ने न केवल सलाहकारों के उत्साह को बढ़ाया, बल्कि भारतीय डायरेक्ट सेलिंग उद्योग में मोदीकेयर की सशक्त स्थिति और भरोसेमंद नेटवर्क को भी उजागर किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story