मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर” में राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वर्ष 2026 की द्वितीय तिमाही की हिंदी कार्यशाला का आयोजन केन्द्रीय पुस्तकालय के बैठक कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला ने संस्थान में राजभाषा हिंदी के व्यावहारिक उपयोग को नई दिशा दी।

कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार मीना, सहायक निदेशक, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, हिंदी शिक्षण योजना, जयपुर केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सह समन्वयक, राजभाषा प्रकोष्ठ डॉ. ऋषि तिवारी के स्वागत उद्बोधन से हुई। इस वर्ष आयोजित द्वितीय कार्यशाला का विषय “कार्यालय पत्राचार में सरकारी पत्र, अर्ध सरकारी पत्र एवं कार्यालय आदेश का अनुप्रयोग” रखा गया, जिस पर मुख्य प्रशिक्षक ने विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला में शैक्षणिक व अशैक्षणिक वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहजनक भागीदारी सुनिश्चित की। प्रस्तुत विषयवस्तु ने प्रतिभागियों को कार्यालयीन कार्य में हिंदी के प्रभावी प्रयोग की स्पष्ट समझ प्रदान की। हिंदी कार्यशाला के अंतर्गत दो सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विषय की गहन व्याख्या और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अपने उद्बोधन में माननीय सहायक निदेशक डॉ. राजेश कुमार मीना ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन तथा संस्थान में इसके प्रयोग की महत्ता पर बल दिया। अंत में राजभाषा अधिकारी श्री कुशाग्र चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। यह कार्यशाला संस्थान में राजभाषा हिंदी के सशक्त क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story