जयपुर: मिस एंड मिसेज इंडिया द क्राउन में बिखरे फैशन के रंग
बेटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डिजाइनर्स अशफाक खान और आरिफ खान ने मॉडल्स के जरिए अपना लेटेस्ट ब्राइडल और इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन पेश किया।

जयपुर के राज आंगन रिसॉर्ट में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान रैम्प पर अपना हुनर दिखाते प्रतिभागी और फैशन डिजाइनर।
जयपुर। बेटी फाउंडेशन और गोल्ड इवेंट्स की ओर से राज आंगन रिसॉर्ट में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया द क्राउन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में गुलाबी नगर के फैशन डिजाइनर जैनब्स बाय अशफाक खान और इनायत बाय आरिफ खान ने अपने नायाब कलेक्शन का भव्य प्रदर्शन किया। उनके प्रस्तुत किए गए ब्राइडल कलेक्शन ने उपस्थित फैशनप्रेमियों की जमकर वाहवाही लूटी।
इस फैशन सीक्वेंस में 12-12 मेल एवं फीमेल मॉडल्स ने रैम्प पर इंडो-वेस्टर्न ब्राइडल वियर ड्रेसेस का प्रदर्शन किया, जिनके माध्यम से भारतीय दुल्हनों की पारंपरिक और आधुनिक खूबसूरती को परिधानों के जरिए प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया।
बेटी फाउंडेशन के फाउंडर राज शर्मा एवं राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि जैनब्स बाय अशफाक खान के कलेक्शन में इंडो-वेस्टर्न वर्जन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मॉडल्स ने 12 विभिन्न रंगों के परिधानों में की गई बारीक कारीगरी को रैम्प वॉक के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस शो में सुपर मॉडल इरफान खान शो स्टॉपर रहे, जिन्होंने प्रस्तुति को और भी भव्य बना दिया।
वहीं इनायत बाय आरिफ खान के कलेक्शन में कॉटन फैब्रिक पर की गई हैंडब्लॉक प्रिंटिंग की कलात्मक कारीगरी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन के मेल ने इस कलेक्शन को विशेष पहचान प्रदान की।
कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए मॉडल्स ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। फैशन, कला और रचनात्मकता के इस संगम ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
