मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट वैली क्वीन हैरिटेज रेलसेवा का संचालन बढ़ा, जानें नई अवधि
मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह रेलसेवा 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलेगी। जानें कोच संरचना और संचालन से जुड़ी पूरी जानकारी।

तस्वीर में मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट वैली क्वीन मीटर गेज हेरिटेज ट्रेन पुल पर गुजरती हुई दिखाई दे रही है।
मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट-मारवाड़ जंक्शन वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब यह ऐतिहासिक रेलसेवा 01 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 00961/00962 मारवाड़ जंक्शन-खामली घाट-मारवाड़ जंक्शन वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि 01.10.2026 से 31.03.2027 तक बढ़ाई जा रही है।
यह मीटर गेज रेलखंड की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराने वाली महत्वपूर्ण हैरिटेज रेलसेवा है। संचालन अवधि बढ़ाए जाने से पर्यटकों और रेल यात्रियों को इस ऐतिहासिक रेल यात्रा का आनंद लेने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।
वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा में 01 एसी एक्जीक्यूटिव कोच, 02 मीटर गेज डिब्बे और 01 पावरकार सहित कुल 04 कोच होंगे। संचालन अवधि में यह विस्तार यात्रियों और पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक मीटर गेज रेल यात्रा का अवसर 31 मार्च 2027 तक उपलब्ध कराएगा।

