जयपुर। राजस्थान सरकार की संवेदनशील नीतियों के प्रतिवद्धता दोहराते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिजनों को संबल प्रदान करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम उठाया है। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी मंशा के अनुरूप, राजस्थान सेवा (शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति) नियम, 2022 के विशेष प्रावधानों के अंतर्गत स्वर्गीय सैनिक श्री सतीष कुमार राव के आश्रित पुत्र श्री नवीन कुमार को राजकीय सेवा में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

मूल रूप से झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम घरडाना खुर्द के निवासी श्री नवीन कुमार को उनकी योग्यता और नियमों के अधीन कार्यालय जिला कलक्टर, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। नियुक्ति आदेश विधिवत जारी होने के पश्चात, नवीन कुमार ने 27 अप्रैल, सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल एक परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति राजकीय सम्मान और कृतज्ञता को भी रेखांकित करता है।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story