नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से हुई भेंट के दौरान राजस्थान के युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान प्रदेश में खेल संस्कृति को नई गति देने, खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार तथा ‘MY Bharat’ के माध्यम से युवाओं के नेतृत्व और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इसमें युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने और खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा केंद्रित रही।

इस अवसर पर कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों को अवसरों से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप युवाओं के सशक्तीकरण, रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और खेल क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story