जयपुर। हृदय रोग के उन्नत उपचार के लिए मंगलमप्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल में हृदय रोग विभाग का विस्तार किया गया है। इस विस्तार के तहत राजस्थान के अनुभवी शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु उप्पल (बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजिस्ट) एवं डॉ. विनोद गुप्ता (कार्डियक सर्जन) ने अपनी सेवाएं प्रारंभ की हैं। यह सेंटर अब समर्पित केयर सिस्टम (360-डिग्री कार्डियोलॉजी) के साथ हृदय रोग उपचार में नए मानक स्थापित कर रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक और अग्रणी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल के हृदय रोग विभाग के चेयरमैन डॉ. दीपेंद्र भटनागर ने बताया कि "मंगलमप्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल अब राजस्थान के अग्रणी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स में शामिल हो चुका है। यहां उत्तर भारत की उत्कृष्ट कैथ लैब उपलब्ध है, जहां हृदय रोगों के उपचार हेतु अत्याधुनिक उपकरण जैसे लेजर (ELCA), रोटा प्रो, OCT, IVUS, FFR और IVL उपलब्ध हैं।"

नवजात एवं बच्चों के जटिल हृदय रोगों का उपचार

डॉ. अभिमन्यु उप्पल (बाल चिकित्सा कार्डियोलॉजिस्ट) ने बताया कि "यहां नवजात एवं बच्चों के जटिल हृदय रोगों का उपचार एडवांस इंटरवेंशनल तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रूप से किया जाता है। साथ ही, विशेषज्ञ टीम द्वारा समर्पित देखभाल, NICU एवं पीडियाट्रिक कार्डियक सपोर्ट सिस्टम की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।" इसी क्रम में डॉ. विनोद गुप्ता (कार्डियक सर्जन) के अनुसार "यहां संपूर्ण कार्डियक सर्जरी सेवाएं (एडल्ट एवं पीडियाट्रिक) उपलब्ध हैं।"

24x7 क्रिटिकल केयर और उन्नत कार्डियक प्रोसीजर

अस्पताल की अन्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि "यहां 24x7 क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध हैं, साथ ही TAVI, ICD, CRTD जैसी उन्नत सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।" इसके अतिरिक्त हृदय की धड़कन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक पेसमेकर इंप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध है। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र कुमार बैरवा ने बताया कि "हाल ही में अस्पताल में एक अत्याधुनिक लीडलेस पेसमेकर (AAI – एट्रियल, राजस्थान में प्रथम) सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया (जिस दौरान डॉ. जीतेन्द्र मक्कड़ भी उपस्थित रहे)।"

विशेषज्ञ एनेस्थीसिया और प्रबंधन का विजन

डॉ. प्रतीक शर्मा (कार्डियक एनेस्थेटिस्ट) के अनुसार "पीडियाट्रिक एवं एडल्ट कार्डियक सर्जरी तथा कैथ लैब प्रक्रियाओं के लिए एडवांस्ड एनेस्थीसिया सेवाएं उपलब्ध हैं।" इस विस्तार के सामाजिक महत्व को स्पष्ट करते हुए मंगलम ग्रुप के चेयरमैन श्री एन.के. गुप्ता के अनुसार "हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को समय पर और विश्वस्तरीय हृदय उपचार उपलब्ध कराया जा सके, जिससे हार्ट अटैक, क्रोनिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज तथा सडन कार्डियक डेथ (हृदयाघात से अचानक मृत्यु) जैसी गंभीर समस्याओं में कमी लाई जा सके।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story