लोक देवता मांगट महाराज की बड़ी जात की पूर्व संध्या पर बड़ाखेड़ा देव स्थल मेला मैदान में विशाल रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में हाड़ौती, जहाजपुर, सरसिया, कोटा, बूंदी, विजयगढ़, शिवपुर, तिलोरा, अजमेरा, विदिशा, नीमच और मंदसौर से श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए देव स्थल पहुंचे और मांगट महाराज के दर्शन किए।

श्री माल देव विकास एवं प्रबंधन समिति मेड़ी भालिया क्षेत्र के अध्यक्ष खंगार सिंह लबूरी ने बताया कि जागरण को सफल बनाने में समिति उपाध्यक्ष मिट्ठू सिंह, मेला संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य बसंत सिंह, सह संयोजक हजारी सिंह, संरक्षक देवराज जैन, सचिव छगन सिंह, सह सचिव मोहन सिंह, राम सिंह, वित्त प्रबंधक सोहन सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह आपावत, अंकेक्षक किशोर सिंह लबूरी, भंडार व्यवस्थापक खंगार सिंह एवं डाऊ सिंह ने सहयोग किया।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि देव स्थल पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से प्रसादी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान दानदाताओं एवं विशिष्ट जनों का समिति की ओर से फूल-माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

मांगट महाराज की बड़ी जात की पूर्व संध्या पर आयोजित रात्रि जागरण में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की पदयात्रा और सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story