मंडोर एक्सप्रेस: जोधपुर-दिल्ली रेलसेवा में जुड़ेंगे 2 अतिरिक्त एसी डिब्बे
यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस में थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है।

तस्वीर में रेलवे ट्रैक पर नीले रंग के दो इलेक्ट्रिक इंजन खड़े दिख रहे हैं।
जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकुलित श्रेणी के 2 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। रेलवे के इस निर्णय से निर्धारित अवधि में मंडोर एक्सप्रेस में वातानुकुलित श्रेणी की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.09.26 से 18.09.26 तक तथा दिल्ली से दिनांक 17.09.26 से 19.09.26 तक 01 थर्ड एसी और 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए की गई यह अस्थाई व्यवस्था निर्धारित तिथियों में मंडोर एक्सप्रेस की वातानुकुलित श्रेणी में यात्रियों के लिए अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा सुनिश्चित करेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
