✕
जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस का नया नंबर जारी, डिब्बों की संरचना में बदलाव
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस के परिचालन नंबरों और कोच संरचना में संशोधन किया है, जो मई 2026 से प्रभावी होगा।

x
रेलवे द्वारा जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के नंबरों के साथ-साथ डिब्बों की अवसंरचना में भी परिवर्तन किया जा रहा है।
नये नंबरों के साथ संचालन की तिथि
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 22995/22996, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा जोधपुर से दिनांक 01.05.26 से तथा दिल्ली से दिनांक 02.05.26 से नये नंबर गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।"
डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन
साथ ही इस रेलसेवा के डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। "इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होगे।"
Next Story
Related News
X

