मल्हागढ़-मंदसौर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य: उदयपुर-रतलाम रूट की ट्रेनें प्रभावित
पश्चिम रेलवे द्वारा दोहरीकरण कार्य के कारण उदयपुर-मंदसौर और रतलाम-चित्तौड़गढ़ के बीच रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द और रेगुलेट रहेंगी।

पष्चिम रेलवे द्वारा मल्हारगढ़-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात विशेष रूप से प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रेलसेवाओं का आंशिक रद्दीकरण
गाड़ी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 13.03.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक ही संचालित होगी। "अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।" इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28.02.26 से 13.03.26 तक मंदसौर के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। "अर्थात् यह रेलसेवा मंदसौर-नीमच के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।" इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 09.03.26, 11.03.26 व 12.03.26 को रतलाम के स्थान पर चित्तौड़गढ़ से संचालित होगी। "अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-चित्तौड़गढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।"
मार्ग में रेगुलेट होने वाली रेलसेवा
दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन रेलसेवा जो दिनांक 08.03.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 02 घंटे 15 मिनट रेगूलेट रहेगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
