जयपुर के गोपालपुरा बाइपास स्थित श्रीगोपाल नगर में सोमवार को मालगुडी एथनिक वियर के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। जयपुर ग्रेटर की पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शोरूम के ओनर महेश अग्रवाल, मनु सोमानी, दीपांशु राठी, जोया परगाई सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

करीब 10 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बने चार मंजिला मालगुडी एथनिक वियर शोरूम में महिलाओं और पुरुषों के लिए पारंपरिक भारतीय परिधानों की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां ग्राहकों को साड़ियों, लहंगों, इंडो वेस्टर्न परिधानों, सूट्स, शेरवानी सहित अन्य पारंपरिक परिधानों की विविध वैरायटी देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

शोरूम में महिलाओं और पुरुषों की पसंद, पारंपरिक भारतीय परिधानों की खूबसूरती तथा आधुनिक फैशन के मेल को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। विभिन्न अवसरों के अनुरूप परिधानों के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां पारंपरिक अंदाज और आकर्षक डिजाइनों की रेंज पेश की गई है।

शोरूम के ओनर महेश अग्रवाल ने बताया कि मालगुडी एथनिक वियर का उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे आकर्षक डिजाइन, पारंपरिक अंदाज और विभिन्न अवसरों के अनुरूप एथनिक वियर के विकल्प उपलब्ध कराना है। चार मंजिलों में विस्तृत यह शोरूम पारंपरिक परिधानों और आधुनिक फैशन के मेल के साथ ग्राहकों को खरीदारी के विविध विकल्प उपलब्ध कराएगा।

Next Story