जयपुर, 29 दिसंबर 2025। राजस्थान की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बीके कुशवाह ने अपने 15 सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय में उस समय संपन्न हुआ, जब नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के सानिध्य में बीके कुशवाह और उनकी टीम को विधिवत भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व, राजस्थान के विकास पुरुष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली और प्रदेश संगठन के मुखिया मदन राठौड़ के नेतृत्व से प्रभावित होकर बृजकिशोर कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने बीके कुशवाह और उनकी पूरी टीम का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भूपेंद्र सैनी ने कहा कि बीके कुशवाह और उनके साथ आए सभी कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे और भाजपा की विकासपरक नीतियों व राष्ट्रवादी विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से कुंठित होकर तथा भाजपा की संगठनात्मक रीति, स्पष्ट नीति और विकास केंद्रित सोच से प्रभावित होकर इन सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अपना राजनीतिक परिवार चुना है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से रवि डोयला (सरपंच, नीम बसई), रामनरेश, रामू कुशवाह, नीरज कुमार, पवन पोसवाल, महेंद्र, मनोज कुमार, मनीष गोस्वामी, राजेश मीणा, मनीष कुमार मीणा, राहुल कुमार, पी. खान, कृष्ण कुमार, दीपचंद (सरपंच), रविंद्र और अनमोल बंसल शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में पार्टी का दुपट्टा एवं माला पहनाकर औपचारिक स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह और नारायण मीणा मंच पर उपस्थित रहे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, छात्र राजनीति से निकले बीके कुशवाह और उनकी टीम का भाजपा में शामिल होना आगामी समय में संगठनात्मक मजबूती और जमीनी विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story