सुबह 11:30 बजे जलमहल की पाल पर ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सहभागिता की और आयोजन को संयोजित तरीके से संपन्न करवाया। इस दौरान एडिशनल DCP, ACP, ब्रह्मपुरी थानाधिकारी तथा ब्रह्मपुरी थाने का स्टाफ उपस्थित रहा।

ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी श्रीमान हेमंत जी जनागल ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत समाज में जागरूकता, सम्मान और आत्मरक्षा का भाव जगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और आत्मरक्षा सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लें, क्योंकि एक सुरक्षित समाज ही देश की असली तरक्की की पहचान है।

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्कूल की बालिकाओं ने भी भाग लिया। इसके साथ ही CLG के लगभग सभी सदस्य कार्यक्रम में पहुंचे और अनुशासनपूर्वक आयोजन में सहयोग दिया।

कार्यक्रम में CLG सदस्यों में राजेश वर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, दीपक गोयल, मनीष पारीक, आरिफ भाई, अफजल भाई, संतोष गुप्ता, निर्मल दत्ता, भावना सैनी, सत्येंद्र अग्रवाल, उस्मान भाई, शाहरुख खान सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए।

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story