श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर महावीर नगर में कार्यालय भवन की भूमि का शिलान्यास बुधवार को पंडित श्री सनत कुमार जैन के सानिध्य में धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के श्रेष्ठीजनों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर नए कार्यालय भवन के निर्माण का शुभारंभ किया गया।

मंदिर के मंत्री श्री सुनील बज ने बताया कि मंदिर के अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र धाडुका, मंत्री श्री सुनील बज, माणक चंद पांड्या एवं महेन्द्र अजमेरा ने शिलान्यास की भूमि पूजा संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन (सेवानिवृत्त डीआईजी), उपाध्यक्ष दर्शन बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश बाकलीवाल, सह सचिव पवन जैन (तीजरावाले), कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र जैन, माणकचंद, चक्रेश जैन, सुभाष (आसामवाले), राकेश पहाड़िया, दिनेश छाबड़ा, रमेश सोगानी, नितिन पाटनी, भानू छाबड़ा सहित समाज के अनेक श्रेष्ठीजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय भवन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार श्री शंकर सिंह का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस शिलान्यास समारोह के साथ मंदिर परिसर में नए कार्यालय भवन के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसे समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story