अभियान का उद्देश्य और संकल्प

  • यह अभियान पूरे मार्च माह में प्रदेशभर के 108 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
  • सभा द्वारा इस अवसर पर 2625 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया गया है।
  • यह अभियान भगवान महावीर के करुणा, अहिंसा और मानव कल्याण के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त प्रयास है।

मानवता का महायज्ञ

"जीवो और जीने दो के पावन संदेश को आत्मसात करते हुए यह आयोजन समाज सेवा की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह केवल एक रक्तदान अभियान नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का एक महायज्ञ है।"

2625वीं महावीर जयंती के उपलक्ष में पूरे राजस्थान में मानवता की एक विशाल सेवा लहर चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक स्थानों पर सुव्यवस्थित एवं सफल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।


सहभागिता हेतु आह्वान

सभा ने युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया है। विभिन्न जोन एवं शाखाओं के माध्यम से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं, ताकि प्रत्येक शिविर सुचारु रूप से संचालित हो सके।

"जो भी सज्जन इस पुण्य अभियान में सहभागी बनना चाहते हैं, वे मुख्य संयोजक एवं क्षेत्रीय संयोजकों से संपर्क कर अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करवाने में सहयोग दें।"


अपील और प्रेरणा

सभा ने समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवा शक्ति से अपील की है कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें और मानव जीवन बचाने के इस महापुण्य कार्य को सफल बनाएं।

  • आपकी रक्त की एक-एक बूंद किसी के जीवन की आशा बन सकती है।
  • आपका छोटा सा त्याग किसी परिवार की खुशियाँ बचा सकता है।

आइए, 2625वीं महावीर जयंती को सेवा, करुणा और मानवता का ऐतिहासिक पर्व बनाएं।

जिनेश कुमार जैन (रांवका) राजकीय सम्मानित समाजसेवी क्षेत्रीय संयोजक राजस्थान जैन सभा, जयपुर

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story