160 वर्ष पूर्व मात्र 3 छात्राओं के साथ स्थापित जयपुर का पहला कन्या विद्यालय, राजकीय महाराजा बालिका विद्यालय, 6 मई 2026 बुधवार को अपना 160वां स्थापना दिवस गरिमामय समारोह के साथ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता संरक्षण के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं एवं सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनुराधा शर्मा ने बताया कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर सामाजिक सरोकारों के उत्थान एवं सामाजिक कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रेरित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के उत्थान में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति द्वारा समय-समय पर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता रहा है।

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं एवं सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय विकास प्रबंधन समिति के सदस्य गोविन्द नाटाणी ने बताया कि 160वां स्थापना दिवस समारोह 6 मई 2026 को प्रातः 11 बजे विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व अध्ययनरत छात्राओं का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा, साथ ही विद्यालय के भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी, महामंत्री गोविन्द नाटाणी, भूतपूर्व अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर नाटाणी, ताराचंद नाटाणी, गोपाल नाटाणी सहित समिति के भूतपूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी, संयुक्त मंत्री नीरज नाटाणी, कपिल नाटाणी तथा कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी का सम्मान किया जाएगा।

प्राचार्य श्रीमती अनुराधा शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया जाएगा। इसके बाद बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय की पूर्व प्राचार्य एवं छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा।

श्रीमान सम्पादक महोदय से अनुरोध किया गया है कि वे 6 मई 2026 को प्रातः 11 बजे विद्यालय प्रांगण में पधारकर कार्यक्रम की कवरेज कर अनुग्रहित करें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story