रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

रेल संचालन का विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

  • "गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से 28.02.26 तक (13 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी।"
  • "इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से 28.02.26 तक (13 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी।"

मार्ग एवं ठहराव (Stoppages)

यह रेलसेवा मार्ग मेे किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच कंपोजिशन (डिब्बों की संख्या)

इस रेलसेवा में निम्नलिखित डिब्बे होगे:

  • 07 साधारण डिब्बे
  • 02 गार्ड डिब्बे
  • कुल 09 डिब्बे
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story