रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी।"

ट्रेन का समय और संचालन अवधि

इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। रेलवे प्रशासन ने इस विशेष ट्रेन को मार्च के पूरे महीने संचालित करने का निर्णय लिया है ताकि त्यौहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और मार्ग

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बघाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, पाल्हावास, झज्जर एवं अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित होने से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुगमता होगी।

कोच और डिब्बों की संरचना

इस रेलसेवा की संरचना के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि "इस रेलसेवा में 07 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगे।" सीमित डिब्बों की इस विशेष श्रृंखला में साधारण श्रेणी के यात्रियों के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story