अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 11 ट्रिप का विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639/09640, मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा के संचालन में विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत गाड़ी संख्या 09639 मदार-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का मदार से दिनांक 01.08.26 से 11.08.26 तक कुल 11 ट्रिप का विस्तार किया गया है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा का रेवाडी से दिनांक 01.08.26 से 11.08.26 तक कुल 11 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विस्तार से रेल आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story