मदार-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रेलसेवा का होली पर विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन को दिल्ली सराय रोहिल्ला तक बढ़ाया है, जो अतिरिक्त स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे द्वारा होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रेवाडी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। अब इस ट्रेन का संचालन रेवाडी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा।
रेलवे प्रशासन का आधिकारिक बयान
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 19617, मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 28.02.26 तक (05 ट्रिप) मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर रात्री 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी।"
"इसी प्रकार गाडी संख्या 19620, दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 01.03.26 तक (05 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन से 02.30 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुॅचेगी।"
अतिरिक्त ठहराव एवं स्टेशन
यह रेलसेवा पूर्व में निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी:
- पटौदी रोड
- गुडगॉव
- दिल्ली कैंट
- दिल्ली सराय रोहिल्ला
रेलगाड़ी की संरचना (कोच कंपोजिशन)
इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होंगे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
