वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों के दौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से किया गया “राष्ट्र प्रथम - कर्तव्य सर्वोपरि” का आह्वान आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सात संदेश केवल सुझाव नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जहां संभव हो “वर्क फ्रॉम होम” को प्राथमिकता देने, अगले एक वर्ष तक अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से बचने, पेट्रोल एवं डीजल की खपत कम करने तथा मेट्रो एवं सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग का आग्रह किया है। इसके साथ ही खाद्य तेल के सीमित उपयोग, अनावश्यक उपभोग में कमी, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया है।

मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह आह्वान केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, ऊर्जा बचत और “वोकल फॉर लोकल” की भावना को भी सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं को सीमित करने और स्वदेशी संसाधनों को प्राथमिकता देने से देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों को समझकर आगे बढ़ेगा, तभी भारत विश्व पटल पर और अधिक शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

प्रभारी, भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story