जयपुर, 14 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा भाजपा सरकार को "डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन" कहे जाने पर तीखा पलटवार किया है।


भ्रम और अफवाह की राजनीति पर प्रहार

मदन राठौड़ ने कहा कि:

  • "कांग्रेस द्वारा लगातार भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति की जा रही है, लेकिन अब प्रदेश की जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और ऐसे भ्रामक प्रचार को स्वीकार करने वाली नहीं है।"
  • "अब ट्रबल कांग्रेस को होने वाली है।"
  • "कांग्रेस वर्षों से झूठे आरोपों और भ्रम की राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह कर वोट प्राप्त करने का प्रयास करती रही है।"

अब नहीं चलेगी, कांग्रेस की भ्रम और अफवाह की राजनीति क्योंकि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता सजग है और विकास के मुद्दों पर निर्णय ले रही है।


डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां: ERCP और यमुना जल समझौता

राठौड़ ने स्पष्ट किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का अर्थ है कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों में समन्वय और गति मिलती है।

  • "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ राजस्थान को मिल रहा है और राज्य में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"
  • "डबल इंजन सरकार ने ही कांग्रेस द्वारा सालों से अटकाई गई महत्वकांक्षी ईआरसीपी योजना को धरातल पर लाने का काम किया है।"
  • "डोटासरा भूल गए है कि इसी कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही के चलते हरियाणा से यमुना जल समझौता दशकों तक फाइलों में दबा रहा, जबकि मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस योजना को भी धरातल पर लाने का काम किया है।"

राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने ही ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारने का किया ऐतिहासिक कार्य।


जनहित और सुशासन की प्राथमिकता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती योजनाओं को "डंप" कर दिया है। उन्होंने कहा कि:

"भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है तथा पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में शांति, अमन-चैन और विकास का वातावरण बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।"

राठौड़ ने अंत में कहा कि प्रदेश की जनता अब भ्रम और अफवाहों की राजनीति को नकार चुकी है। जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है, सुरक्षित और सुखी जीवन चाहती है। भाजपा सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story