जयपुर। मानसरोवर स्थित अग्रवाल फार्म के 121/94 स्थित मां जगदम्बा मन्दिर के तत्वाधान में मंगलवार, 5 मई 2026 को भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। शिव पार्क, मां जगदम्बा मन्दिर के समीप आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध भजन गायक नीरज वरजानी, लक्की जयपुर, ऋषभ शर्मा एवं निशा शर्मा एण्ड पार्टी ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भक्ति के आनंद में सराबोर कर दिया। ब्रह्मलीन गुरु माँ मीरा देवी की असीम कृपा और प्रेरणा से आयोजित होने वाले इस मासिक क्रम के तहत मन्दिर प्रबंधन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को इस प्रकार के भक्तिमयी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान मन्दिर समिति द्वारा पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भजन संध्या के पश्चात आयोजित भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पुलाव प्रसादी एवं मिल्क रोज प्रसादी ग्रहण की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मां जगदम्बा मन्दिर के मुख्य सेवादार हीरालाल मंगनानी, जितेन्द्र मलानी, गौरव मलानी, रवि मलानी, हिमान्शू मलानी, यश मलानी, भबिष्श मलानी, अन्नय मलानी, ईश्वर दास बच्चानी, नरेश झुडानी (रोकी, राकेश), मनोज बदलानी, सुरेश गुरनानी, सुन्दर गुरनानी, घनश्याम गुरनानी, प्रदीप लालवानी, कपिल बदलानी, सुनील मंघनानी एवं मोहित मंगनानी ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही कंचन मलानी, सिमरन मलानी, दिव्या मंगनानी, विदूषी मंगनानी, दक्षिता मंगनानी, छाया मंगनानी, रेखा बदलानी, दिव्या, सोना, नीतू, भव्या तथा समस्त मां जगदम्बा मन्दिर परिवार व क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से यह कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story