✕
लूनकरनसर स्टेशन पर श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम और नांदेड ट्रेन का ठहराव
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम और हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूनकरनसर में प्रायोगिक ठहराव शुरू किया है।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर एवं हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूनकरनसर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:-
श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा (16311/16312)
- "गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा दिनांक 03.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी।"
- "इसी प्रकार गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 02.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।"
हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड रेलसेवा (22723/22724)
- गाडी संख्या 22723, हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन व 14.38 बजे प्रस्थान करेगी।
- "इसी प्रकार गाडी संख्या 22724, श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवा दिनांक 31.01.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
