राजस्थान में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान ने गतिविधियां तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का फोकस महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, सम्मान और स्वावलंबन के साथ अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा। इसी रणनीति के तहत शनिवार को जयपुर स्थित महिला विंग कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रेस वार्ता में खगड़िया (बिहार) के सांसद राजेश वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान राजस्थान में पार्टी की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और प्रदेश में संगठन की पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।


महिला विंग को सक्रिय बनाने और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनकी सुरक्षा, अधिकार, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भाटिया, राष्ट्रीय सचिव सूरज कुमार बुरड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद शेखावत, जयपुर जिला अध्यक्ष अजीत गौड़, प्रदेश सचिव गोपी चन्द्र सैनी और राजस्थान महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में राजस्थान में पार्टी की पहुंच बढ़ाने, महिला विंग को अधिक सक्रिय बनाने और संगठनात्मक कार्यों को नई गति देने पर सहमति व्यक्त की गई। पार्टी की इस पहल में महिला सशक्तीकरण और युवाओं की भागीदारी को संगठन विस्तार की रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाने पर जोर रहा।

Next Story