गणेश मंदिर परिसर में मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा, नव निर्मित मंदिर में विराजी प्रतिमा
लोहार्गल के गणेश मंदिर परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा हुई, शुभ मुहूर्त में नव मंदिर में विराजित की गई।

तस्वीर में लोहार्गल के गणेश मंदिर परिसर में स्थित नव निर्मित मंदिर के समक्ष मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
तीर्थ स्थल लोहार्गल की ज्ञान बावड़ी के पास स्थित गणेश मंदिर परिसर में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा-अर्चना और यज्ञ-अनुष्ठान के बाद सवा ग्यारह बजे के शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की प्रतिमा को नव निर्मित मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा से पहले पंडित जीतू शर्मा ने सोनाराम कुमावत और प्रभुदयाल किरोड़ीवाल को धर्मपत्नियों सहित जोड़े से बैठाकर यज्ञ-अनुष्ठान करवाया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई और सवा ग्यारह बजे के शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की प्रतिमा को नव निर्मित मंदिर में विराजित किया गया।
मां सरस्वती मंदिर का निर्माण स्मृति शेष श्रीमती चंदा देवी, धर्मपत्नी प्रेमचंद सिरस्वा (गुरुजी), निवासी बिसाऊ द्वारा करवाया गया।
इस पुण्य कार्यक्रम में प्रगतिशील कुमावत समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रजापति, समिति संरक्षक डॉ. राजेंद्र कुमावत, फूलचंद लुहानीवाल, मूलचंद बिवाल, महेश कुमार बारवा सहित कई धार्मिक प्रवृत्ति के लोग उपस्थित रहे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
