डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब जयपुर डायमंड ने बुधवार को जेके लोन हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर शहर के लगभग 101 चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, क्लब सदस्यों एवं प्रोफेशनल्स की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनके योगदान को सम्मानित करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने लायंस क्लब जयपुर डायमंड द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों की सराहना भी की।

क्लब अध्यक्ष प्रीती सक्सैना ने बताया कि लायंस क्लब जयपुर डायमंड सदैव समाज सेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। क्लब सचिव एम. एम. पालीवाल एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम समन्वयक ममता पंचोली एवं सुधीर सिंघल ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, क्लब सदस्यों एवं प्रोफेशनल्स की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं प्रेरणा से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर लायंस क्लब जयपुर डायमंड के सदस्य अजय अग्रवाल, रमेश गुप्ता, नवीन सारस्वत, अनिल बाफना, आर. के. गुप्ता, विनय पाराशर, योगेश भारद्वाज, अंजली सिंह, कोमल चौहान, केसर सिंह राठौड़, बी. एस. रावत, अतुल अहसास, डॉ. महावीर सैनी, डॉ. रेखा वशिष्ठ एवं मोनिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सामाजिक एवं पेशेवर योगदान को सम्मानित करने के साथ समाज में सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया।

Next Story