जयपुर में लॉयंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 भारत के इंटरनेशनल यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पहुंचे विदेशी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य का अनुभव किया। कार्यक्रम का आयोजन लाइओंस क्लब द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न देशों से आए युवाओं ने भारतीय रीति-रिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को करीब से जाना।

लाइओंस क्लब अध्यक्ष प्रीती सक्सैना ने बताया कि यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नीदरलैंड्स के स्टेइन ज़्वार्ट, तुर्की के एमरे फेरिक और कैन सेंकायिर, इटली की एलेओनोरा एकर, ब्राज़ील की इसाडोरा सिल्वा तथा स्विट्जरलैंड की नैलाह पुल्वर ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आतिथ्य से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संजीव गुप्ता और एमडी चेयरमैन, यूथ कैंप एंड एक्सचेंज प्रोग्राम, विनीत गोयल ने सफल आयोजन और सहयोग के लिए आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को सम्मान-पत्र प्रदान कर धन्यवाद दिया। सम्मान-पत्र में उल्लेख किया गया कि टीम ने विदेशी मेहमानों का दिल से स्वागत किया और उनके पूरे प्रवास के दौरान विशेष ध्यान रखा। इससे प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को निकट से जानने और समझने का अवसर मिला।

सम्मान-पत्र में यह भी कहा गया कि सभी विदेशी प्रतिभागी भारत से अपने साथ अच्छी यादें और नई दोस्तियां लेकर लौटेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव लॉयन एम.एम. पालीवाल, पीडीजी लॉयन आलोक अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लॉयन दीपक शर्मा तथा संस्थापक सदस्य लॉयन सुधीर जैन, लॉयन अजय अग्रवाल, लॉयन तेजेन्द्र गर्ग और लॉयन विनय पाराशर का विशेष योगदान रहा। वहीं लियो सिमरन, लियो आरती, लियो जेगाकाशु, लियो मेहक और वैष्णवी ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने के साथ भारत की परंपराओं और आतिथ्य की सकारात्मक छवि विदेशी प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story