✕
लिंक रेक की देरी का असर: भगत की कोठी-गांधीधाम और बीकानेर-यशवंतपुर रेलसेवाएं रीशड्यूल
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
लिंक रेक की देरी के कारण भगत की कोठी-गांधीधाम और बीकानेर-यशवंतपुर रेलसेवाओं का समय बदला गया। जानिए नई प्रस्थान समय-सारिणी।

x
लिंक रेक की देरी के कारण रेल संचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते दो रेलसेवाओं को उनके प्रारंभिक स्टेशन से रीशड्यूल किया गया है।
गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा दिनांक 07.07.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय रात्रि 23.00 बजे के स्थान पर 05 घंटे की देरी से दिनांक 08.07.26 को प्रातः 04.00 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 16588, बीकानेर-यशवंतपुर रेलसेवा दिनांक 07.07.26 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय 19.00 बजे के स्थान पर 10 घंटे की देरी से दिनांक 08.07.26 को प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान करेगी।
लिंक रेक की देरी के कारण दोनों रेलसेवाओं के रीशड्यूल होने से निर्धारित तिथियों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के कार्यक्रम प्रभावित रहेंगे।
Next Story
Related News
X

