✕
विधायक ललित मीणा बोले- राजस्थान में धरातल पर उतर रहीं विकास योजनाएं
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
विधायक ललित मीणा ने विधानसभा में बजट उम्मीदों, राम जल सेतु परियोजना और केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों पर मीडिया से चर्चा की।

x
जयपुर स्थित विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ललित मीणा ने राज्य की विकास योजनाओं और आगामी बजट पर विचार साझा किए।
जयपुर, 04 फरवरी। राजस्थान 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान विधायक श्री ललित मीणा ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत की।
बजट और सामाजिक सरोकार "केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।" उन्होंने भरोसा जताया कि 11 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले राजस्थान के बजट में भी हर वर्ग के लिए कई सौगातें देखने को मिलेंगी।
केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय और रोडमैप विधायक श्री ललित मीणा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जो वर्षों से लंबित थे। उन्होंने कहा कि: "विकास का जो रोडमैप तैयार किया गया था, वह अब पूरी तरह धरातल पर उतर रहा है।"
राजस्थान सरकार की उपलब्धियां उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। सोलर ऊर्जा का क्षेत्र हो या अन्य, हर जगह सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अटल पथ निर्माण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
जल परियोजनाओं और सिंचाई पर जोर राम जल सेतु परियोजना का जिक्र करते हुए विधायक श्री मीणा ने कहा कि इसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में रखी गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के समय इस पर कोई काम नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में यह परियोजना किसानों के सिंचाई और पेयजल के सपने को साकार करने जा रही है। पूर्वी राजस्थान में कई बांधों और नहरों का काम अब धरातल पर दिखने लगा है।
ग्रामीण विकास और विपक्ष पर प्रहार ‘वीबी-जी राम जी योजना’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में सुधार कर ग्रामीणों के हित में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष को राम जी के नाम से ही आपत्ति होने लगती है।
पंचायती राज चुनाव का दावा विधायक श्री ललित मीणा ने दावा किया कि भाजपा सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों का असर आने वाले पंचायती राज चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
