मुरादाबाद-बरेली रेलखंड के मध्य उत्तर रेलवे द्वारा तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है। इस बदलाव के चलते निर्धारित तिथियों पर संचालित होने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा, जो दिनांक 16.07.26, 19.07.26, 21.07.26, 23.07.26, 29.07.26, 31.07.26, 04.08.26 तथा 06.08.26 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट मार्ग होकर संचालित की जाएगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर एवं बरेली स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव नहीं करेगी। इसके स्थान पर परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

उत्तर रेलवे द्वारा मुरादाबाद-बरेली रेलखंड के मध्य तकनीकी कार्य के लिए लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसके अनुसार निर्धारित तिथियों पर गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

Next Story