लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13 ट्रिप चलेगी, जयपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
त्यौहारों के दौरान यात्रियों को राहत, लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल 13 ट्रिप चलेगी। जयपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

रेलवे ने त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का 13 ट्रिप संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेलसेवा 02 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक निर्धारित अवधि में संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 02 सितंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक कुल 13 ट्रिप चलेगी। यह रेलसेवा लालकुआं से प्रत्येक बुधवार को 13.35 बजे रवाना होगी और गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे पहुंचेगी तथा 00.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह 11.05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05345 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक कुल 13 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा साबरमती से प्रत्येक गुरुवार को 16.00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 02.00 बजे पहुंचेगी तथा 02.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद रेलसेवा 14.20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर और महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए निर्धारित 13 ट्रिप की यह साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जाएगी।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
