गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मेधावी छात्रों और नवचयनित सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया।

गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति निम्बेश्वर महादेव साण्डेराव द्वारा निंबेश्वर महादेव मार्ग स्थित कुमावत समाज की धर्मशाला में रविवार को 26वां प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज की 180 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज के राजकीय सेवा में नवचयनित प्रतिभाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समिति अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एसडीएम कालूराम कुमावत ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए धैर्यपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में मेजर प्रयास मालविया, सांडेराव, सुमेरपुर के सीबीईओ जीवाराम कुमावत, डॉ. रोहित कुमावत तथा नवचयनित आईएएस जितेंद्र कुमावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर भामाशाह शंकर नेमाजी रामीणा कांगड़ी, चूली आश्रम के कर्मगिरी महाराज, एसडीएम कालूराम कुम्हार, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पाली के अध्यक्ष पुखराज सोलंकी, बालराई के सरपंच केशाराम कुमावत, आहोर पंचायत समिति के उप प्रधान अमृत प्रजापत, आहोर नगरपालिका के चेयरमैन सुजाराम प्रजापत, एईएन अक्षय कुमावत, समिति के संरक्षक पूनाराम रामीणा बांगड़ी, केसाराम तलैसा बालराई, समिति अध्यक्ष भूराराम भुबाजी मालवीया सांडेराव, उपाध्यक्ष वक्ताराम हिराजी मेड़तिया सिंदरू, दरगाराम पुनाजी मेवाड़ा ढोला, जोधाराम मानाजी रामीणा पादरली, मनरूपराम मगाजी टॉक खिमाड़ा, महामंत्री गुलाबराम केसाजी रोटांगण बालराई, सहमंत्री विक्रम कुमार नारायण जी रामीणा रानी स्टेशन, कोषाध्यक्ष थानाराम पीराजी सांवलेचा आकदड़ा, सहकोषाध्यक्ष धनाराम मोतीजी रोटांगण बालराई, संगठन मंत्री नारायणलाल कानाजी सिंदरू, दूदाराम वागाजी भाटुदंरा आकदड़ा, दूदाराम राजाजी तलैसा लापोद, मोडाराम दानाजी मालवीया दुजाना, प्रचार मंत्री थानाराम पुनाजी गोयल बालराई, घीसाराम भुताजी रोटांगण बांगड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्कृष्टता की दिशा में एक सशक्त संदेश भी स्थापित कर गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story