पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते कुछ रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तन किया गया है और कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14814 भोपाल - जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 19 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक भोपाल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग सोगरिया- कोटा सी केबिन-गुड़ला होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इसके स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी, जहां यह रेलसेवा 02.10 बजे आगमन और 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर - भोपाल रेलसेवा जो दिनांक 19 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग गुड़ला- कोटा सी केबिन- सोगरिया होकर संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के चलते यह रेलसेवा भी कोटा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी और सोगरिया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी। यह रेलसेवा सोगरिया स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन और 23.40 बजे प्रस्थान करेगी।

कोटा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते यह अस्थाई व्यवस्था 19 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी, जिससे प्रभावित अवधि में यात्रियों को रेल संचालन में हुए बदलाव के अनुसार यात्रा करनी होगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story