कोटा-रशीदपुर खोरी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन, जानें समय और ठहराव
रेलवे होली पर अतिरिक्त यात्री भार कम करने के लिए कोटा और रशीदपुर खोरी के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा, जबकि पुरानी घोषित ट्रेन संख्या 09803/04 रद्द रहेगी।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल (01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 09807, कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा कोटा से बुधवार दिनांक 04.03.26 को 21.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.20 बजे रशीदपुर खोरी पहुॅचेगी।"
ट्रेन का समय और संचालन विवरण
इसी प्रकार गाडी संख्या 09808, रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा गुरूवार दिनांक 05.03.26 को रशीदपुर खोरी से 06.55 बजे रवाना होकर 15.55 बजे कोटा पहुॅचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09807, कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा कोटा से बुधवार दिनांक 04.03.26 को 21.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.20 बजे रशीदपुर खोरी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, रींगस व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
कोच संरचना और डिब्बों की स्थिति
इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे। यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, रींगस व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पूर्व निर्धारित रेलसेवा के निरस्तीकरण की सूचना
नोट के रूप में यह सूचित किया जाता है कि पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाडी संख्या 09803/09804, कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा कोटा से दिनांक 04.03.26 एवं रशीदपुर खोरी से दिनांक 05.03.26 को रद्द रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
