कोटा-रशीदपुर खोरी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन, जानें समय और ठहराव
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 22 डिब्बों वाली विशेष रेलसेवा के दो ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
रेलसेवा का समय एवं संचालन विवरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
- "गाडी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 04.03.26 को (02 ट्रिप) कोटा से बुधवार को 21.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 05.20 बजे रशीदपुर खोरी पहुॅचेगी।"
- "इसी प्रकार गाडी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 व 05.03.26 को (02 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से गुरूवार को 06.55 बजे रवाना होकर 15.55 बजे कोटा पहुॅचेगी।"
मार्ग एवं ठहराव के स्टेशन
यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, रींगस व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलगाड़ी की संरचना (डिब्बों का विवरण)
इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
