कोटा-नागदा रेलखंड के मध्य गरोठ स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 03 रेलसेवाएं मार्ग में निर्धारित समय से रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा 06.10.2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा 08.10.2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भी मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-भगत की कोठी रेलसेवा 09.10.2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गरोठ स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण निर्धारित अवधि में इन तीनों रेलसेवाओं के संचालन पर यह प्रभाव रहेगा।

Next Story