खेल कराटे स्कूल गेम्स सीजन 3: जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता संपन्न
जयपुर के ज्ञान विहार स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 100 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को 3.50 लाख की पुरस्कार राशि दी गई।

जयपुर के ज्ञान विहार स्कूल में आयोजित खेल कराटे स्कूल गेम्स के समापन समारोह में पुरस्कारों के साथ उपस्थित विजयी खिलाड़ी और आयोजक।
जयपुर, 27 जनवरी: जयपुर में खेल कराटे स्कूल गेम्स – सीज़न 3 का भव्य एवं सफल आयोजन ज्ञान विहार स्कूल में शनिवार और रविवार को किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में देश के 16 से अधिक राज्यों के 100 से ज्यादा स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण
समापन समारोह के अवसर पर 3 लाख 50 हज़ार की राशि विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र के साथ प्रदान की गई। आयोजन का नेतृत्व धनंजय त्यागी ने निभाया जिनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता पूरी गरिमा, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई।
संस्था के प्रेसिडेंट आकाश सिंह एवं सेक्रेटरी मोहित शर्मा ने बताया कि:
- "टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान जे.एस.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोबनेर; दूसरा स्थान आईएमएए अकादमी जयपुर और तीसरा स्थान नॉलेज सिटी स्कूल अलवर ने प्राप्त किया।"
कोच एवं नेतृत्व सम्मान
सर्वश्रेष्ठ कोच श्रेणी में उत्कृष्ट योगदान के लिए निम्नलिखित कोचों को सम्मानित किया गया:
- गौतम सिंह (दिल्ली): पहला स्थान
- दीपक सैनी (अलवर): दूसरा स्थान
- रजनी भंसाली (भीलवाड़ा): तीसरा स्थान
सुपर गोल्ड वर्ग के विजेता
बालक वर्ग (विजेता):
- अंडर-7: आरुष दास
- अंडर-8: अतुल्य द्विवेदी
- अंडर-10: वियान जैन
- अंडर-12: देवांश सिंह
- अंडर-14: देवम त्रिवेदी
- अंडर-16: कार्तिक यादव
- सीनियर ओपन: पवन जांगिड़
बालिका वर्ग (विजेता):
- अंडर-8: वेदित्या राठौड़
- अंडर-10: नैनिका नाथ
- अंडर-12: ज़ील चोक्सी
- अंडर-14: गरिमा बालोतिया
- अंडर-19: श्रेय पटिल
- सीनियर ओपन: खुशबू पंवार
सराहना और प्रतिक्रिया
आयोजन को अभिभावकों और खेल प्रेमियों से भरपूर सराहना मिली। खेल कराटे स्कूल गेम्स के इस सफल सीज़न ने कराटे की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
