जयपुर 23 फरवरी। नगर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार खाटूश्याम पदयात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए QRT टीम का भी गठन किया गया है।


मुरलीपुरा जोन में विशेष व्यवस्था

  • मुरलीपुरा जोन में 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्त भी किया गया है।
  • सफाई कर्मचारियों की दो पारियों में ड्यूटी लगाई गई है।
  • साथ ही नाइट स्वीपिंग भी की जा रही है।

आयोजनकर्ताओं और पदयात्रियों के लिए समझाइश

"टीमों द्वारा भंडारा आयोजनकर्ताओं को कचरा पात्र रखने के लिए समझाइश भी की जा रही है।"

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिये भी समझाइश की जा रही है। पदयात्रियों को अपने-अपने घरों पर चार डस्टबिन (नीला, पीला, हरा, काला) के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।


अन्य जोन में सफाई अभियान

विद्याधर नगर जोन, किशनपोल जोन में भी दो पारियों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा अतिरिक्त संसाधन लगाकर सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है।

Updated On
Next Story