कंवर नगर से श्री खाटू श्याम बाबा की छठी पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई
युवा जागृति संगठन और श्री श्याम मस्ताना मंडल द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में भक्त पारंपरिक निशान लेकर भजन-कीर्तन के साथ झूलेलाल मंदिर से प्रस्थान कर रहे हैं।

कंवर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर के बाहर श्री खाटू श्याम बाबा की छठी पदयात्रा के शुभारंभ पर एकत्रित श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य।
युवा जागृति संगठन के तत्वावधान में श्री श्याम मस्ताना मंडल जयसिंहपुरा खोर द्वारा आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम जयकारों के साथ श्री खाटू श्याम बाबा की 6वीं पदयात्रा को कंवर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से धूमधाम से रवाना किया।
आयोजन का विवरण
कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्तजन हाथों में सजे धजे निशान लेकर भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़े।"
उपस्थित गणमान्य लोग
- किशन पूजानी, गिरधारी कृष्णानी, अजय मूलचंदानी, करन अलवानी, शुभम सोनी, राजेश गुप्ता, शशिकांत शर्मा, मुकेश मोतियानी, जितेंद्र माहेश्वरी
- मुकेश सोनी, राजेश टहलानी, महेश खटवानी, पुष्पेंद्र भूटानी, राजेश गोपलानी, धर्मेंद्र त्रिलोकानी, अमित पारीक, प्रकाश ज्ञानयानी, खेमचंद केलवानी
- प्रेम सैनी, मनोज जेसवानी, विनोद लुल्ला, परसोत्तम उमरनानी, लव अग्रवाल, अक्षय रजवानिया, प्रकाश समलानी, अक्षय यादव, नरेंद्र आसवानी (जोधपुरी)
- प्रकाश देवनानी, विवेक शर्मा, विशाल सेवकानी, राजेश शर्मा, धर्मेंद्र पमनानी, श्याम कमलानी, नरेंद्र जेठवानी, संदीप यदुवंशी, रितेश प्रेम प्रकाशी
- दिलीप कुमार, पदमा हेमनानी, हर्षा सेवानी, अंजना त्रिलोकानी, रूपचंद दौलतानी, दिनेश विजयवर्गीय, कमलेश मुलानी
उपरोक्त सभी गणमान्य लोग इस पावन पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
