खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा मदार-रेवाडी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। अब इस ट्रेन का संचालन रेवाडी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा


गाड़ी का समय और संचालन अवधि

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

  • "गाडी संख्या 19617, मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 28.02.26 तक (05 ट्रिप) मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर रात्री 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी।"
  • "इसी प्रकार गाडी संख्या 19620, दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 01.03.26 तक (05 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन 02.30 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुॅचेगी।"

अतिरिक्त ठहराव एवं कोच संरचना

यह रेलसेवा पूर्व में निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुडगॉव, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों की क्षमता को देखते हुए इस रेलसेवा में निम्नलिखित डिब्बों की व्यवस्था की गई है:

  • 18 साधारण श्रेणी के डिब्बे
  • 02 गार्ड डिब्बे
  • कुल 20 डिब्बे
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story