खातीपुरा से पटना जाने वाले रेल यात्रियों को 23 नवंबर 2026 को ट्रेन के लिए निर्धारित समय से ढाई घंटे अधिक इंतजार करना होगा। लिंक रैक के देरी से पहुंचने के कारण खातीपुरा-पटना स्पेशल रेलसेवा के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस संबंध में जानकारी जारी की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, लिंक रैक के देरी से पहुंचने के चलते गाड़ी संख्या 09715, खातीपुरा-पटना स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह ट्रेन 23 नवम्बर 2026 को खातीपुरा से दोपहर 12:00 बजे रवाना होने वाली थी। लेकिन लिंक रैक की देरी के कारण अब ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। संशोधित समय के अनुसार, खातीपुरा-पटना स्पेशल रेलसेवा दोपहर 14:30 बजे रवाना होगी।

इस बदलाव के चलते 23 नवंबर को खातीपुरा से पटना जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना संशोधित प्रस्थान समय के अनुसार बनानी होगी।

Next Story