त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा (जयपुर) और खडकी के बीच स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेलसेवा का संचालन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09729 खातीपुरा (जयपुर)-खडकी स्पेशल रेलसेवा 15 नवंबर 2026 को एक ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा से सुबह 06.00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.00 बजे खडकी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09730 खडकी-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा 16 नवंबर 2026 को एक ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन खडकी से सुबह 08.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 21 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 02 सेकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी के कोच के साथ 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बा शामिल होगा। इस विशेष रेलसेवा से खातीपुरा (जयपुर) और खडकी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

Next Story