खातीपुरा-खड़की स्पेशल ट्रेन: भीड़ कम करने के लिए वन-ट्रिप सेवा
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों की सुविधा के लिए 20 कोच वाली यह विशेष ट्रेन जयपुर, रतलाम, सूरत और पनवेल सहित 16 स्टेशनों पर रुकेगी।

खातीपुरा-खड़की विशेष ट्रेन 22 व 23 नवंबर को चलेगी, जिससे भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खातीपुरा और खड़की के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09729 खातीपुरा-खड़की स्पेशल रेलसेवा 22 नवंबर 2026 (रविवार) को खातीपुरा से सुबह 06.00 बजे रवाना होगी और सोमवार को सुबह 07.00 बजे खड़की पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09730 खड़की-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को खड़की से सुबह 08.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 08.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल और लोनावला स्टेशनों पर ठहराव होगा।
रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 02 सेकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 पॉवर कार कोच शामिल होंगे।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही इस वन-ट्रिप स्पेशल रेलसेवा से खातीपुरा और खड़की सहित मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

