राखी पर्व पर यात्रियों के लिए खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
राखी पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलेगी। 29 और 31 अगस्त को संचालित होने वाली इस रेलसेवा का समय, ठहराव और डिब्बों की पूरी जानकारी यहां जानें।

राखी पर्व पर बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से इस स्पेशल रेलसेवा का संचालन एक-एक ट्रिप के रूप में किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त 2026, शनिवार को खातीपुरा से 17.00 बजे रवाना होगी और रविवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा 31 अगस्त 2026, सोमवार को हावड़ा से 00.15 बजे रवाना होगी और मंगलवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
खातीपुरा से हावड़ा जाने वाली यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान और बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे के अनुसार इस विशेष रेलसेवा में कुल 23 डिब्बे होंगे। इनमें 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। राखी पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह विशेष संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
