जयपुर: श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
कालवाड़ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शिरकत की और समाज में आपसी भाईचारे तथा एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

जयपुर के सांधा मैरिज गार्डन में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, अध्यक्ष रमेश धामाणी और अन्य पदाधिकारी।
जयपुर। श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज विकास सेवा समिति, करधनी गोविंदपुरा के तत्वावधान में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में होली स्नेह मिलन एवं भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सांधा मैरिज गार्डन, बजरंग द्वार के सामने, कालवाड़ रोड, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि का संबोधन और सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम में हाथोज धाम के पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि "ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं तथा समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।" हवामहल विधायक स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज ने समाज की एकजुटता और आपसी प्रेम को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
समाज की भागीदारी और भोजन प्रसादी
आयोजन के दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर होली के पर्व की खुशियां साझा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का विशेष आयोजन भी किया गया।
समिति पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस मांगलिक अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश धामाणी, उपाध्यक्ष महेश दुसाद, नंदकिशोर वैद्य, मानप्रकाश गुप्ता, हेमेंद्र पाबूवाल और विकास कांट सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम आपसी सौहार्द और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
